लाइव न्यूज़ :

ईएसआईसी ने अपने अस्पतालों में बिस्तरों की सूचना तुरंत देने के लिये डैशबोर्ड शुरू किया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने वर्तमान महामारी के दौरान लोगों की सुविधाओं के लिये महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत उसने अपने अस्पतालों के लिये कोविड-19 सुविधाओं की जानकारी देने वाला डैशबोर्ड शुरू किया है जो वास्तविक समय के आधार पर बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में सूचना देगा।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस डैशबोर्ड के जरिये देश के नागरिक प्रदर्शित ईएसआई अस्पतालों, बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी एवं वहां उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने को लेकर निर्णय ले सकेंगे।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन आने वाला ईएसआईसी ने बयान में कहा कि मांग और आपूर्ति में अन्तर के कारण कोविड देखभाल हेतु बिस्तर उपलब्ध नहीं हैं। यदि बैड उपलब्ध हैं तो भी जरूरतमंदों और आपात स्थिति का सामना करने वाले लोगों को समय पर जानकारी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

ईएसआईसी की आईसीटी टीम ने रूपरेखा तैयार करने, विकसित करने और डैशबोर्ड को रिकॉर्ड समय में तैयार करने के लिए अथक प्रयास किया है ताकि जरूरतमंद लोगों को ईएसआईसी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरतमंद नागरिकों को बिस्तर खोजने में मदद की जा सके।

ईएसआईसी के स्वास्थ्य संस्थान नियमित आधार पर आंकड़े अद्यतन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव