लाइव न्यूज़ :

Equity Mutual Funds: 31 दिन में 41887 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश?, 21.7 प्रतिशत की वृद्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2024 18:23 IST

Equity Mutual Funds: व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) से मासिक योगदान अक्टूबर में बढ़कर 25,323 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, जबकि सितंबर में यह 24,509 करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देखुदरा फोलियो की संख्या 17.23 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।एसआईपी खातों की संख्या अब 10.12 करोड़ से अधिक हो गई है।समीक्षाधीन महीने में 94,000 करोड़ रुपये की भारी निकासी की।

Equity Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में अक्टूबर में 41,887 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश आया है। यह मासिक आधार पर 21.7 प्रतिशत की वृद्धि है। शेयर बाजार में भारी अस्थिरता के बावजूद इसे विशेष क्षेत्रों के आधार पर निवेश करने वाले कोषों में मजबूत निवेश से बल मिला है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह शेयरों में निवेश करने वाले कोषों में शुद्ध प्रवाह का लगातार 44वां महीना है, जो निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है। इसके अलावा, व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) से मासिक योगदान अक्टूबर में बढ़कर 25,323 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, जबकि सितंबर में यह 24,509 करोड़ रुपये था।

एम्फी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकट चलसानी ने कहा कि उद्योग की मजबूत वृद्धि का पता इस बात से चलता है कि खुदरा फोलियो की संख्या 17.23 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। इसमें एसआईपी खातों में निरंतर वृद्धि का प्रमुख योगदान रहा। एसआईपी खातों की संख्या अब 10.12 करोड़ से अधिक हो गई है।

शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद यह निवेश हुआ, जिसमें विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अमेरिकी चुनावों सहित प्रमुख वैश्विक घटनाओं के कारण समीक्षाधीन महीने में 94,000 करोड़ रुपये की भारी निकासी की। अक्टूबर के दौरान बाजारों में गिरावट ने निवेशकों के लिए निवेश का अच्छा अवसर प्रदान किया, जिसका उन्होंने लाभ उठाया।

जर्मिनेट इन्वेस्टर सर्विसेज के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष जोसफ ने कहा, “अक्टूबर के आंकड़े, खासतौर पर बाजार में भारी गिरावट को देखते हुए वाकई असाधारण हैं। इसी साल जहां बाजार के मजबूत प्रदर्शन के कारण इक्विटी प्रवाह में तेजी आई थी, वहीं अक्टूबर में इसमें भारी उलटफेर देखने को मिला।”

उन्होंने कहा, “सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में पांच-छह प्रतिशत की गिरावट हाल के वर्षों में सबसे तेज गिराव में से एक है, जो कि हमने आखिरी बार मार्च, 2020 में देखी थी। इसके बावजूद, खुदरा निवेशकों ने उल्लेखनीय मजबूती दिखाई है और इक्विटी म्यूचुअल फंड में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।”

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में सितंबर में 71,114 करोड़ रुपये की निकासी के बाद समीक्षाधीन महीने में 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह देखा गया। यह भारी प्रवाह बॉन्ड योजनाओं में 1.57 लाख करोड़ रुपये के निवेश के कारण था। उद्योग के प्रबंधन के तहत शुद्ध परिसंपत्तियां (एयूएम) सितंबर के 67 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर अक्टूबर में 67.25 लाख करोड़ रुपये हो गईं।

आंकड़ों के अनुसार, शेयरों में निवेश वाली योजनाओं में सितंबर में 34,419 करोड़ रुपये की तुलना में अक्टूबर में 41,887 करोड़ रुपये का प्रवाह देखा गया। इससे पहले जून में इक्विटी योजनाओं में 40,608 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

टॅग्स :म्यूचुअल फंडभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित