लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड को अगस्त में मिला 8,666 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर शेयर बाजारों में तेजी के बीच नई कोष पेशकशों (एनएफओ) में मजबूत प्रवाह तथा एसआईपी में स्थिरता के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में अगस्त में 8,666 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। यह लगातार छठा महीना है कि जबकि इक्विटी एमएफ में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले जुलाई में इन कोषों में 22,583 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था।

इक्विटी योजनाओं में जून में शुद्ध रूप से 5,988 करोड़ रुपये, मई में 10,083 करोड़ रुपये, अप्रैल में 3,437 करोड़ रुपये और मार्च में 9,115 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

इससे पहले जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 तक इक्विटी योजनाओं से लगातार निकासी हुई थी।

इस निवेश से अगस्त के अंत तक म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़कर 36.6 लाख करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। जुलाई अंत तक यह 35.32 लाख करोड़ रुप़ये थीं।

आंकड़ों के अनुसार इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी ओपन एंडेड योजनाओं में अगस्त में 8,666.68 करोड़ रुपये का निवेश आया।

एम्फी के मुख्य कार्यकारी एन एस वेंकटेश ने कहा कि कुल मिलाकर सतत् खुली म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है। इससे उद्योग का शुद्ध एयूएम अगस्त में 36 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया की वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक शोध कविता कृष्णन ने कहा कि एनएफओ में रिकॉर्ड प्रवाह तथा सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) में स्थिरता ने मुख्य रूप से इक्विटी में प्रवाह में योगदान दिया।

माईवेल्थग्रोथ.कॉम के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला ने कहा कि उद्योग में निवेश का प्रवाह अगस्त में भी सकारात्मक रहा। निवेशकों ने इस दौरान इक्विटी आधारित एनएफओ में 6,863 करोड़ रुपये का निवेश किया।

फंड्सइंडिया में शोध प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि कुछ निवेशक जो बाहर हो गये थे और नजर टिकाये हुये थे, धीरे धीरे वापस आने लगे हैं। यह रुख एनएफओ की रिकार्ड प्राप्ति में भी दिखाई दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी लहर कमजोर पड़ने, टीकाकरण की गति बढ़ने, पिछले दिनों में शेयर बाजार में तेजी का रुझान और दूसरी लहर के बावजूद बाजार में स्थिरता बने रहने से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर