लाइव न्यूज़ :

एपिनवेन्टिव की 500 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:20 IST

Open in App

उत्पाद विकास कंपनी एपिनवेन्टिव ने बुधवार को कहा कि वह इस साल के अंत तक वरिष्ठ नेतृत्व समेत विभिन्न स्तरों पर 500 से अधिक प्रौद्योगिकी पेशेवरों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। कंपनी के वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 700 कर्मचारी हैं। एपिनवेन्टिव की तरफ से जारी बयान के अनुसार कंपनी इस वर्ष देशभर में 500 से अधिक लोगों को जोड़ेगी। उसने कहा कि कई कार्यक्षेत्रों में आवश्यक कौशल और अनुभव वाले पेशेवरों की भर्ती से कंपनी को संचालन का विस्तार करने और ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। एपिनवेन्टिव के निदेशक सौरभ सिंह ने कहा, ‘‘हम देश भर में विस्तार करना जारी रखे हुए हैं। हम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपने नोएडा कार्यालय में हमारे साथ काम करने के लिए अविश्वसनीय प्रतिभाओं की तलाश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि अब हमारे साथ जुड़ने का एक अच्छा समय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में टूटा आज ठंड का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया सबसे ठंडा दिन

भारतडीआरपी-2041: एनसीआर को बुलेट ट्रेनों, हेलीटैक्सी सेवाओं और आधुनिक सड़क ढांचे से जोड़ा जाएगा

भारतराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड क्षेत्रीय योजना पर करेगा विचार विमर्श

भारतनोएडा पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?