दिल्ली में टूटा आज ठंड का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया सबसे ठंडा दिन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 25, 2022 07:21 PM2022-01-25T19:21:46+5:302022-01-25T19:28:36+5:30

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज दोपहर 2.30 बजे दर्ज किया गया तापमान सोमवार को दर्ज किए गए तापमान से माइनस 2 से 3 डिग्री कम था।

Cold record broken in Delhi today, Meteorological Department told coldest day | दिल्ली में टूटा आज ठंड का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में टूटा आज ठंड का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया सबसे ठंडा दिन

Highlightsमौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार के दिन दिल्ली में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ेगी देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी के बाद शीतलहर का प्रकोप और तेज होगा

दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में ठंड भीषण कहर ढा रही है। मौसम में गलन के कारण सामान्य जनजीवन बिल्कुल ठहर सा गया है। इस मामले में भारतीय मौसम विभाग ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक मंगलवार के दिन दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर 2.30 बजे दर्ज किया गया तापमान सोमवार को दर्ज किए गए तापमान से माइनस 2 से 3 डिग्री कम था। वहीं दिल्ली में आज दोपहर का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहा।   

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में रह सकते हैं। 

भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट करते हुए बताया है, "अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ने की आशंका है वहीं अगले 2 दिनों में पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम यूपी के अलग-अलग इलाकों में सर्दी अपने घातक रूप में रहेगी।"

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने इस मामले में सोमवार को बताया कि 26 जनवरी के बाद दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप और तेज होगा। ऐसे में दिल्ली वालों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आगामी 2 फरवरी तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मालूम हो कि बीते रविवार को दिल्ली में 88.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो जनवरी महीने के 122 वर्षों में सबसे अधिक थी।

Web Title: Cold record broken in Delhi today, Meteorological Department told coldest day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे