लाइव न्यूज़ :

EPFO: 31 जनवरी 2025 दाखिल करें वेतन विवरण?, ईपीएफओ ने लाखों नियोक्ता को दी राहत, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2024 10:56 IST

EPFO: उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर 2022 के आदेश के अनुपालन के तहत यह सुविधा पात्र पेंशनभोगियों या सदस्यों के लिए 26 फरवरी 2023 को पेश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल तीन मई 2023 तक उपलब्ध कराया जाना था। 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया था।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 हो गई।

नई दिल्लीः सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ ने उच्च वेतन पर पेंशन के लिए लंबित 3.1 लाख आवेदनों के संबंध में वेतन विवरण आदि ऑनलाइन मंच पर साझा करने (अपलोड) की समय सीमा नियोक्ताओं के लिए 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईपीएफओ द्वारा उच्च वेतन पर पेंशन के लिए विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर 2022 के आदेश के अनुपालन के तहत यह सुविधा पात्र पेंशनभोगियों या सदस्यों के लिए 26 फरवरी 2023 को पेश की गई।

इसे केवल तीन मई 2023 तक उपलब्ध कराया जाना था। हालांकि, कर्मचारियों के अभ्यावेदन पर गौर करते हुए पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को आवेदन दाखिल करने के लिए पूरे चार महीने का समय प्रदान करने हेतु समय सीमा को 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया। उन्हें किसी कठिनाई को दूर करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया था।

इससे आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 हो गई और इस तारीख तक पेंशनभोगियों/सदस्यों से कुल 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए। हालांकि इसके बाद भी नियोक्ता एवं नियोक्ता संघों द्वारा वेतन विवरण ‘अपलोड’ करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किए जाने पर वेतन विवरण आदि ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा को पहले 30 सितंबर 2023 तक, फिर 31 दिसंबर 2023 तक और उसके बाद 31 मई 2024 तक बढ़ा दिया गया। इतने अधिक समय विस्तार के बावजूद यह देखा गया कि विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन हेतु 3.1 लाख से अधिक आवेदन अब भी नियोक्ताओं के पास लंबित हैं।

मंत्रालय ने कहा, इसलिए नियोक्ताओं को 31 जनवरी 2025 तक अब ‘‘अंतिम मौका’’ दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे इन लंबित आवेदनों का निपटारा करें और इन्हें जल्द ही ‘अपलोड’ करें। नियोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया गया कि वे 15 जनवरी 2025 तक उन 4.66 लाख से अधिक मामलों में जवाब प्रस्तुत करें/सूचना को अद्यतन करें, जहां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उसके द्वारा प्राप्त तथा जांचे गए आवेदनों के संबंध में अतिरिक्त जानकारी/स्पष्टीकरण मांगा है। 

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?