लाइव न्यूज़ :

बजट बाद शेयर बाजार में उत्साह,एफपीआई फरवरी में कर चुके हैं 22,038 करोड़ रुपये का शृद्ध निवेश

By भाषा | Updated: February 14, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी केंद्रीय बजट में सुधारवादी कदमों की घोषणा से शेयर बाजार में जबर दस्त उत्साह है और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) फरवरी में अब तक भारतीय बाजारों में 22,038 करोड़ रुपये का शुद्ध पूंजी निवेश कर चुके हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 20,593 करोड़ रुपये और ऋणपत्रों में 1,445 करोड़ रुपये लगाये हैं। इस तरह एक फरवरी से 12 फरवरी के दौरान शुद्ध निवेश 22,038 करोड़ रुपये रहा।

जनवरी में एफपीआई ने 14,649 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

मॉर्निगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने इसके लिये फरवरी में केंद्रीय बजट के बाद शेयर बाजारों में बनी सकारात्मक धारणा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बजट में सरकार के प्रयासों को निवेशकों ने सराहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार में अभी निवेश में क्षेत्र की अदला-बदली हो रही है। 2020 में, फार्मा सेक्टर एक पसंदीदा विकल्प था और इस सेक्टर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि संभावित गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की चिंताओं के कारण बैंकिंग शेयरों ने कमतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब एफपीआई द्वारा बैंकिंग शेयरों की फिर से मांग आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?