लाइव न्यूज़ :

‘नये साल में नियुक्तियों को लेकर आशावान हैं नियोक्ता, कोविड पूर्व स्तर पर पहुंचने की उम्मीद’

By भाषा | Updated: December 28, 2020 23:13 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर बाजार में जैसे-जैसे क्रमिक सुधार हो रहा है, नियोक्ता नये साल में पुनरुद्धार को लेकर आशावान हो रहे हैं। करीब 26 प्रतिशत नियोक्ताओं को उम्मीद है कि अगले 3-6 महीने में रोजगार बाजार कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं 34 प्रतिशत नियोक्ताओं का मानना है कि इसमें छह महीने से एक साल तक का समय लग सकता है। एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया है।

रोजगार संबंधी सेवाएं देने वाली वेबसाइट नौकरी डॉट कॉम के ‘हायरिंग आउटलुक सर्वे’ के अनुसार, नियोक्ता नये साल को लेकर आशावान लग रहे हैं।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस सर्वेक्षण में देश भर के 1,327 नियोक्ताओं व परामर्शदाताओं ने हिस्सा लिया। नौकरी डॉट कॉम ने इसके अलावा अपने मंच पर उपलब्ध एक लाख से अधिक नियोक्ताओं के आंकड़ों का भी विश्लेषण किया। पूर्व कोविड स्तर निर्धारित करने के लिये कंपनी ने जनवरी और फरवरी के रोजगार संबंधी आंकड़ों को आधार बनाया।

सर्वेक्षण में पता चला कि चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा, आईटी, बीपीओ / आईटीईएस जैसे उद्योगों पर कम प्रभाव पड़ा, लेकिन खुदरा, आतिथ्य सत्कार और यात्रा जैसे कुछ क्षेत्रों ने परिस्थिति का सामना करने में संघर्ष किया।

इसमें कहा गया है कि 2020 की शुरुआत कुल मिलाकर सकारात्मक हुई, लेकिन बाद में कोविड-19 ने इसे प्रभावित किया। लॉकडाउन के बाद इसमें ठहराव आया, लेकिन जून में अनलॉक की शुरुआत से ही रोजगार बाजार में सुधार भी होने लगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर