लाइव न्यूज़ :

कहीं से भी काम करने की सुविधा को वेतन से अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं कर्मचारी, सर्वें में आया सामने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2023 15:35 IST

एक सर्वे के अनुसार दो-तिहाई लोगों ने मिलीजुली व्यवस्था या रिमोट वर्किंग को प्राथमिकता दी है। बड़ी संख्या में कर्मचारी रिमोट वर्किंग यानी कहीं भी बैठकर काम करने की सुविधा को वेतन से अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिमोट वर्किंग को प्राथमिकता दे रहे हैं कर्मचारीवेतन से अधिक प्राथमिकता कहीं से भी काम करने की सुविधा कोरोजगार वेबसाइट इनडीड इंडिया के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

नई दिल्ली: कोविड महामारी के दौरान दुनिया की हर बड़ी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सुविधा दी कि वो कहीं से भी काम कर सकते हैं। महामारी के दौरान ऑफिस जाने की बाध्यता नहीं रखी गई और यह कर्मचारियों को खूब पसंद भी आई थी। अब एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी रिमोट वर्किंग यानी कहीं भी बैठकर काम करने की सुविधा को वेतन से अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।

 विशेषज्ञों का मानना है कि इसके साथ ही कार्यालय की जगह घर या किसी अन्य स्थान से काम करने की अनुमति देने से कंपनियों को प्रतिभावान कर्मचारी पाने और उन्हें कंपनी में बनाए रखने में मदद मिल रही है।

 ‘द जॉब सर्च प्रोसेस: ए लुक फ्रॉम द इनसाइड आउट’ शीर्षक वाले एक सर्वे के अनुसार दो-तिहाई लोगों ने मिलीजुली व्यवस्था या रिमोट वर्किंग को प्राथमिकता दी है। जवाब देने वाले 71 प्रतिशत लोगों ने माना कि उन्होंने नौकरी खोजते समय घर से काम करने की आजादी, काम के घंटों में लचीलापन और आवश्यकतानुसार ब्रेक लेने की सुविधा को प्राथमिकता दी। 

 रोजगार वेबसाइट इनडीड इंडिया के इस सर्वेक्षण में 561 नियोक्ताओं और 1,249 नौकरी चाहने वालों सहित कुल 1,810 व्यक्तियों से बात की गई। सर्वेक्षण में 63 प्रतिशत नौकरी चाहने वालों ने मिलीजुली व्यवस्था यानी घर और कार्यालय दोनों जगह से काम करने की सुविधा को प्राथमिकता दी, जबकि 51 प्रतिशत कंपनियों ने भी अपने संचालन में इस तरह के लचीलेपन की पेशकश की। 

बता दें कि कोविड महामारी के समय बनी स्थितियों के सामान्य होने के बाद कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वापस दफ्तर बुलाना शुरू किया था। तब यह देखने में भी आया कि लोगों ने नौकरी से इस्तीफा देने में भी हिचक नहीं दिखाई। कर्मचारियों में घर से काम करने की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के कारण अब भी कई बड़ी कंपनियां वर्क फ्राम होम कल्चर को बरकरार रखे हुए हैं। 

टॅग्स :Officeभारतनौकरीजॉब इंटरव्यूjob interview
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती