लाइव न्यूज़ :

भारत, यूरोपीय संघ के बीच सहयोग व्यवस्था मजबूत बनाने पर जोर

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने शुक्रवार को द्वपिक्षीय व्यापार बढ़ाने के इरादे से आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग व्यवस्था को आगे बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने पर जोर दिया।

यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय बैठक में भारत ने देश की संरचनात्मक सुधारों को लेकर प्राथमिकताओं को साझा किया और कोविड-19 संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये उठाये गये कदमों की जानकारी दी।

डिजिटल तरीके से आयोजित 11वें भारत-ईयू वृहत आर्थिक वार्ता के दौरान यूरोपीय संघ (ईयू) ने कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभाव के कारण उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों और अर्थव्यवस्था के परिदृष्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना की जानकारी दी गयी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘बातचीत में दोनों पक्षों ने उम्मीद जतायी कि वे रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने के लिये आपसी हितों से जुड़े विभिन्न द्विपक्षीय सहयोग व्यवस्था करेंगे।’’

दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार और निवेश समझौता (बीटीआईए) पर कई साल से बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अबतक किसी सहमति पर नहीं पहुंचे हैं।

भारतीय पक्ष की अगुवाई आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज ने की। उन्होंने राजकोषीय नीति और मध्यम अवधि की राजकोषीय रणनीति तथा संरचनात्मक सुधारों को लेकर प्राथमिकताओं के बारे में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों को जानकारी दी।

यूरोपीय संघ की अगुवाई यूरोपीय आयोग के महानिदेशक (आर्थिक और वित्तीय मामले) मार्तेन वेरवे ने की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार