लाइव न्यूज़ :

आवास, कार और पर्सनल लोन पर असर, महंगी होगी ईएमआई, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस और कोटक महिंद्रा ने महंगा किया कर्ज, ब्याज दर में 0.1 फीसदी की वृद्धि, जानिए 10 बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 19, 2022 18:54 IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सहित प्रमुख बैकों ने अपनी प्रमुख ऋण दरों में 0.1 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

Open in App
ठळक मुद्देअन्य मानकों के आधार पर ऋण लिया है, उनकी ईएमआई पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।एसबीआई की ईबीएलआर (वाह्य मानक आधारित उधारी दर) 6.65 प्रतिशत है।रेपो से जुड़ी उधारी दर (आरएलएलआर) 6.25 प्रतिशत है।

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सहित प्रमुख बैकों ने अपनी प्रमुख ऋण दरों में 0.1 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। इसके साथ ही आवास, कार और व्यक्तिगत ऋण की मासिक किस्त (ईएमआई) बढ़ेगी।

इन बैंकों ने करीब तीन साल बाद बेंचमार्क ऋण दरों में बढ़ोतरी की है। माना जा रहा है कि और बैंक भी इसी तरह का कदम उठा सकते हैं। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बैंक ने एक साल की अवधि के लिए ऋण दर को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत कर दिया है।

एसबीआई की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, संशोधित एमसीएलआर दर 15 अप्रैल से प्रभावी है। एक दिन, एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत बढ़कर 6.75 फीसदी हो गई, जबकि छह महीने की एमसीएलआर बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई। ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं।

इसी तरह दो साल की एमसीएलआर 0.1 प्रतिशत बढ़कर 7.30 प्रतिशत और तीन साल की एमसीएलआर 0.1 प्रतिशत बढ़कर 7.40 प्रतिशत हो गई। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी प्रधान एक-वर्षीय एमसीएलआर में वृद्धि की है। बीओबी ने एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.35 प्रतिशत कर दिया है, जो 12 अप्रैल से प्रभावी है।

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है, जो क्रमश: 18 अप्रैल और 16 अप्रैल से प्रभावी है। इस फैसले के बाद जिन लोगों ने एमसीएलआर पर कर्ज लिया है, उनकी ईएमआई थोड़ी बढ़ जाएगी।

हालांकि, जिन लोगों ने अन्य मानकों के आधार पर ऋण लिया है, उनकी ईएमआई पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। एसबीआई की ईबीएलआर (वाह्य मानक आधारित उधारी दर) 6.65 प्रतिशत है, जबकि रेपो से जुड़ी कर्ज की दर (आरएलएलआर) 6.25 प्रतिशत है। ये दर एक अप्रैल से प्रभावी है। आवास और वाहन ऋण सहित किसी भी प्रकार का कर्ज देते समय बैंक ईबीएलआर और आरएलएलआर पर ऋण जोखिम प्रीमियम (सीआरपी) को जोड़ते हैं।

जानिए 10 बड़ी बातेंः

1ः एसबीआई की ईबीएलआर (वाह्य मानक आधारित उधारी दर) 6.65 प्रतिशत है।

2ः रेपो से जुड़ी उधारी दर (आरएलएलआर) 6.25 प्रतिशत है।

3ः ये दर एक अप्रैल से प्रभावी है।

4ः आवास और ऑटो ऋण सहित किसी भी प्रकार का ऋण देते समय बैंक ईबीएलआर और आरएलएलआर पर ऋण जोखिम प्रीमियम (सीआरपी) को जोड़ते हैं।

5ः एसबीआई की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार संशोधित एमसीएलआर दर 15 अप्रैल से प्रभावी है।

6ः इस संशोधन के साथ एक वर्षीय एमसीएलआर सात प्रतिशत से बढ़कर 7.10 प्रतिशत हो गया है।

7ः ओवरनाइट, एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर 10 बीपीएस बढ़कर 6.75 फीसदी हो गई।

8ः छह महीने की  एमसीएलआर बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई।

9ः ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं।

10ः इसी तरह दो साल की एमसीएलआर 0.1 प्रतिशत बढ़कर 7.30 प्रतिशत और तीन साल की एमसीएलआर 0.1 प्रतिशत बढ़कर 7.40 प्रतिशत हो गई।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाSBIऐक्सिस बैंकभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)इकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?