लाइव न्यूज़ :

विकसित देशों के मुकाबले उभरती अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन बेहतर: संजीव सान्याल

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल उभरती अर्थव्यवस्थायें विकसित दुनिया के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है लेकिन उन्हें मुद्रास्फीति और वित्तीय प्रोत्साहनों को वापस लेने जैसे मुद्दों पर सावधानी बरतनी होगी। वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने शुक्रवार को यह कहा।

उन्होंने कहा कि समूह- 20 के देशों ने महामारी के दौर में दुनिया को चलायमान रखने के लिये कई तरह से काम किया। उनकी राय में दुनिया के कई देश अगले कुछ माह में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि में उल्लेखनीय सुधार देखेंगे।

विकासशील देशों के लिये शोध और सूचना प्रणाली द्वारा आयोजित एक वीडियो सम्मेलन को संबोधित करते हुये सान्याल ने एक अधिक तरल और लचीली क्रेडिट रेटिंग प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया।

जी20 में 19 विकसित और विकासशील देश तथा यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

सान्याल ने कहा, ‘‘जी20 समूह ने कई तरह से कोविड- 19 महामारी के दौरान दुनिया को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई है और अगले कुछ महीनों के दौरान हम देखेंगे कि कुछ अर्थव्यवस्थाओं में सुधार तेज हो रहा है ... ।’’

सान्याल ने उम्मीद जताई कि आर्थिक वृद्धि की गति बढ़ाने के लिये जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों को जो करने की जरूरत होगी वह करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब देशों से कर्ज की किस्तें वसूने पर रोक कर अवधि बढ़ान जैसे कुछ मुद्दे अभी भी बने हुये हैं।

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जी20 देशों को इस बारे में कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, लेकिन पेरिस (जलवायु) प्रतिबद्धता पेरिस से संबंधित है इसे जी20 के मंच पर लाना काफी जटिल हो जायेगा। उन्होंने कहा ‘‘हम (उभरती अर्थव्यवस्थायें) इसको लेकर संदेह में रहेंगे कि यह गैर- शुल्कीय प्रतिबंध लगाने का एक जरिया हो सकता है।’’

जी20 समूह में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुकी, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।

ये देश मिलकर दुनिया के कुल उत्पाद में 90 प्रतिशत तथा कुल व्यापार में 80 प्रतिशत योगदान करते हैं।समूह दुनिया की दो तिहाई आबादी और आधे भू-क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर