लाइव न्यूज़ :

आपदा राहत के लिये दो साल में आपातकालीन नंबर 112 उपलब्ध होगा: एनडीएमए अधिकारी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि लोग अगले दो साल में किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान मदद मांगने के लिये आपातकालीन नंबर 112 का उपयोग कर सकेंगे।

एनडीएमए खतरे वाले क्षेत्रों में लोगों को समय रहते सतर्क करने की व्यवस्था शुरू करने पर भी काम कर रहा है। एसएमएस, मोबाइल ऐप, रेडियो और टेलीविजन जैसे संचार के सभी माध्यमों का उपयोग कर स्वचालित तरीके से लोगों को चेतावनी संदेश दिया जाएगा।

एनडीएमए के सलाहकार (परिचालन और संचार) ब्रिगेडियर अजय गंगवार ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय जन सुरक्षा पर काम कर रहा है...आपात स्थिति के लिये 112 नंबर होगा। इसे पुलिस, आग से जुड़ी आपात स्थिति, महिला और बाल संरक्षण तथा अन्य आपदा स्थिति के लिये क्रियान्वित किया जा रहा है।’’

वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये आयोजित सीओएआई-नोकिया के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिकता वाले ‘कॉल राउटिंग’ पर भी काम कर रही है। इसमें अधिकारियों और एजेंसियों को वरीयता दी जाएगी जो भूकंप, चक्रवात या बाढ़ जैसी किसी भी आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रतिक्रिया की पहली कड़ी होंगे।

गंगवार ने कहा कि एनडीएम ने साझा सतर्कता व्यवस्था पर पायलट परियोजना चलायी है। इसके तहत लोगों को स्वत: चेतावनी के संदेश मिलेंगे। इसे देश भर में चार साल में क्रियान्वित किया जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने एक राज्य में पायलट आधार पर परियोजना चलायी है। हम देश भर में इसे लागू करने की प्रक्रिया में है। हम इसे चार साल में देश में लागू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब