लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश एयरवेज के विशेष चार्टर विमान से दिल्ली पहुंच रही आपात सहायता

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:12 IST

Open in App

मुंबई, छह मई ब्रिटिश एयरवेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने बोइंग 777-200 विमान से आक्सीजन सिलेंडर और आक्सीजन संकेन्द्रक मशीनों सहित भारत को आपात सहायता पहुंचायी है।

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कि आईएजी कार्गो और ब्रिटिश एयरवेज का महामारी के दौरान लंदन और भारत के बीच हवाई संपर्क बराबर बना है। उड़ानों के जरिये अनुदान सहायता को भारत पहुंचाया जा रहा है। एयरवेज ने नयी खेप एक विशेष चार्टर विमान के जरिये भेजी है।

ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि उसने एक विशेष प्रोजैक्ट टीम तैयार की है जो उड़ान की व्यवस्था करती है। इसी टीम ने उड़ान संख्या बीए257एफ का प्रबंधन किया और यह उड़ान 5.45 बजे (स्थानीय समय)बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच गई।

इस चार्टर उड़ान में भारतीय उच्चायोग और दूसरे धर्मार्थ संगठनों द्वारा दी गई हजारों वस्तुयें भारत पहुंचाई गई हैं। इसमें कई आक्सीजन सिलेंडर हैं, आक्सीजन संकेन्द्रक तथा ब्लड आक्सीजन सेचुरेशन मानिटर्स आदि कई तरह की चिकित्सा सामग्री हैं।

इसके साथ ही एयरलाइन ने जरूरतमंद परिवारों को देखभाल के पैकेज भी भेजे हैं।

ब्रिटिश एयरवेज के सीईओ सीन डोयल ने कहा कि ब्रिटिश एयरवेज भारत के अपने मित्रों के साथ लगातार खड़ी है। ऐसे समय जब भारत एक गंभीर संकट के दौर से गुंजर रहा है एयरलाइन मदद के लिये उनके साथ खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर