लाइव न्यूज़ :

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:28 IST

Open in App

बैन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया है। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ में 1,100 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इसमें मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 18,168,356 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। ओएफएस के तहत प्रवर्तक सतीश मेहता और सुनील मेहता क्रमश: 20.30 लाख और 2.5 लाख शेयर बेचेंगे। निवेशक बीसी इन्वेस्टमेंट 4 लिमिटेड 99.5 लाख शेयर बेचेगा। कंपनी में फिलहाल सतीश मेहता और सुनील मेहता की क्रमश: 41.92 फीसदी और 6.13 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बीसी इंवेस्टमेंट्स की 13.09 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी आईपीओ से पहले 200 करोड़ रुपये तक के नियोजन पर विचार कर रही है। यदि यह पूरा होता है, तो निर्गम के आकार को कम कर दिया जाएगा। निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा