लाइव न्यूज़ :

विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना पर हितधारकों की चिंताओं को दूर करेगा ईजीएस: मंत्री

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को कहा कि विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत निवेश करने की इच्छुक कंपनियों की चिंताओं के समाधान के लिए सचिवों के अधिकार प्राप्त समूह (ईजीएस) की बैठक बुलाई जाएगी।

सिंह ने उद्योग मंडल फिक्की द्वारा यहां ‘विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने वाली कंपनियों से नवंबर के दूसरे सप्ताह से आवेदन मांगे जाएंगे।

सिंह ने बैठक के लिए कोई समयसीमा बताए बिना कहा कि अगर किसी हितधारक की कोई चिंता है, तो इसे ईजीएस की बैठक में उठाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जुलाई को भारत में विशिष्ट इस्पात के उत्पादन को बढ़ावा देने, लगभग 40,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को आकर्षित करने और नए 5.25 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।

सरकार ने पिछले सप्ताह विशेष इस्पात के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया था।

इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सम्मेलन में हितधारकों से योजना पर अपने सुझाव देने को कहा। उन्होंने भरोसा जताया कि बड़ी संख्या में घरेलू कंपनियां इस योजना का फायदा उठाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव