लाइव न्यूज़ :

नागालैंड 'कीवी स्टेट' बने इस दिशा में हो प्रयास: तोमर

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नंबर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि कीवी जैसे विदेशी फल का उत्पादन करने की दिशा में नागालैंड एवं अन्य उत्तर-पूर्वी राज्य अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक तोमर ने कहा कि कीवी उत्पादन से नागालैंड के किसानों की आय बढ़ने के साथ ही बागवानी के क्षेत्र में विस्तार हुआ है और राज्य की अर्थ व्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं कृषि मंत्रालय को नागालैंड को 'कीवी स्टेट' का दर्जा मिले इस दिशा में कार्य करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री तोमर बुधवार को केंद्रीय बागवानी संस्थान, नागालैंड द्वारा आयोजित कीवी के लिए मूल्य वर्धन श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि यह अवसर सभी को प्रसन्न करने वाला है, जब उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड के किसानों ने कीवी फल के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई है।

तोमर ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 हज़ार करोड़ रूपये की धनराशी का प्रावधान किया है। अब आवश्यकता इस बात की है कि केंद्र, राज्य व संबंधित संस्थाएं मिलकर इन सारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्य करे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरषोत्तम रूपाला ने कहा कि विदेशी फल हमारे यहां उत्पादित हों और उनका आयात कम हो यह भी आत्मनिर्भर भारत अभियान की ही दिशा में एक कदम है।

खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण मंत्रालय के सचिव श्री सुधांशु पाण्डेय, अपर सचिव-कृषि डा. अभिलक्ष लिखी एवं आयुक्त-बागवानी बी.एन.एस मूर्ति ने इस अवसर पर कीवी फल उत्पादन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में हो रहे कार्य की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार