लाइव न्यूज़ :

उन्नीस मेगा फूड पार्क को जल्द पूरा करने के लिए प्रयास जारी: सरकार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:49 IST

Open in App

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को कहा कि देश में 19 मेगा फूड पार्क को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है जो कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एक बयान में कहा कि ऑपरेशन ग्रीन्स योजना के हिस्से के रूप में किसानों की आय बढ़ाने के लिए मंत्रालय द्वारा पहचाने गए 22 जल्द खराब होने वाले उत्पादों में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं। मंत्री की 20 अगस्त को बिहार का दौरा करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बिहार के खगड़िया जिले के मानसी में एक मेगा फूड पार्क का मौके पर ही आकलन करेंगे, जो 70 फीसदी पूरा हो चुका है। वह इस साल अप्रैल में केंद्र द्वारा अनुमोदित मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर ब्लॉक में मेगा फूड पार्क की प्रगति का आकलन करने के लिए बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फूड पार्क क्षेत्र के किसानों को बड़ी मात्रा में लीची, मखाना, केला, आलू और मक्का उगाने में मदद करेंगे और क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे। मेगा फूड पार्क की योजना के तहत केंद्र ने अब तक देश में 38 परियोजनाओं और सैद्धांतिक रूप से तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से 22 मेगा फूड पार्क परियोजनाओं को चालू कर दिया गया है। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य मूल्य श्रृंखला के साथ-साथ खेत से बाजार तक खाद्य प्रसंस्करण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा सुविधाएं प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतपशुपति कुमार पारस से मिले राजद नेता सूरजभान सिंह, दही-चूड़ा भोज में शिरकत, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सियासी समीकरण में बदलाव

भारतभाजपा के वरिष्ठ शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर बोला तीखा हमला, कहा- नेता विपक्ष के नेता के लायक भी नहीं

भारतबिहार महागठबंधनः कहां फंस रहा पेंच?, आज दिल्ली में बैठक, 1-2 दिन में सीट बंटवारे पर फैसला, कांग्रेस को नहीं मिलेंगी 70 सीट

भारतरामविलास पासवान की पुण्यतिथिः पशुपति कुमार पारस ने किया प्रण?, चिराग पासवान को सभी सीट पर मात दूंगा, परिवार में दरार और बढ़ी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा