लाइव न्यूज़ :

ईईएसएल ने ऊर्जा दक्षता उपायों के क्रियान्वयन को लेमन ट्री होटल्स से करार किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशियंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण के उपायों के क्रियान्वयन के लिए लेमन ट्री होटल्स के साथ करार किया है।

बिजली मंत्रालय के तहत ईईएसएल एक संयुक्त उद्यम है। एक बयान में कहा गया है कि ईईएसएल ने लेमन ट्री होटल्स के साथ एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया है। इसके तहत लेमन ट्री होटल्स की देश में चुनिंदा परिसंपत्तियों में ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण उपायों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

तीन साल के इस एमओयू के तहत दोनों कंपनियां ऊर्जा दक्षता में सुधार वाले क्षेत्रों की पहचान करेंगी। इसके अलावा ईईएसएल और उसकी अनुषंगी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लि. (सीईएसएल) तथा ईपीएसएल ट्राइजेनरेशन की विशेषज्ञता का लाभ इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग जैसे क्षेत्रों में उठाया जाएगां

ईईएसएल के कार्यकारी वाइस चयरपर्सन सौरभ कुमार ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अपनी परियोजनाओं के जरिये हम जो सफलता हासिल करेंगे उससे कई और खिलाड़ियों को ऊर्जा दक्षता और संरक्षण की पहल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।’’

लेमन ट्री होटल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पाटू केशवानी ने कहा कि ईईएसएल के साथ भागीदारी से हम इन उपायों के प्रभाव का विस्तार कर सकेंगे और अपने कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने को और उपाय ढूंढ सकेंगे। इससे हम कॉर्बन तटस्थता के अपने लक्ष्य के पास पहुंच सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?