लाइव न्यूज़ :

ईईएसएल, एनएचएआई ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए एमओयू किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी सरकारी उपक्रम ईईएसएल ने शुक्रवार को कहा कि उसने एनएचएआई के साथ सौर ऊर्जा परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए समझौता किया है। ये सौर ऊर्जा परियोजनाएं एनएचएआई के टोल प्लाजा के ढांचे पर स्थापित की जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सदस्य (परियोजना) आर के पांडे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के चेयरमैन राजीव शर्मा की उपस्थिति में एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

ईईएसएल ने एक बयान में कहा कि उसने टोल प्लाजा पर एनएचएआई के भवनों / संरचनाओं पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं, विद्युत वाहन चार्जिंग स्टेशन और कम ऊर्जा खपत वाली एलईडी लाइटिंग स्थापित करने के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ईईएसएल के प्रबंध निदेशक रजत कुमार सूद ने कहा कि राजमार्गों पर विभिन्न चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने से एक शहर से दूसरे शहर में आने-जाने वाले लोगों को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट