लाइव न्यूज़ :

एग्री गोल्ड पोंजी घोटाले में ईडी ने 4,109 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोंजी घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में विभिन्न राज्यों में 4,109 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह मामला एग्री गोल्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़ा है। कंपनी के तीन प्रवर्तकों को केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

ईडी ने बयान में कहा, ‘‘कुर्क की गई संपत्तियों में 2,809 जमीनी संपत्तियां, आंध्र प्रदेश में 48 एकड़ में फैला हेलैंड एम्यूजमेंट पार्क, जो अरका लेजर एंड एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लि. के नाम है है, के अलावा विभिन्न कंपनियों के शेयर, संयंत्र और मशीनरी शामिल है।’’

इन संपत्तियों को धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत अस्थायी तौर पर कुर्क किया है। ये संपत्तियां आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना में हैं।

ईडी ने आरोपियों के खिलाफ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में दर्ज पुलिस प्राथमिकी के आधार पर जांच की है। इन लोगों पर 32 लाख निवेशकों से 6,380 करोड़ रुपये जुटाकर उनके साथ धोखाधड़ी का आरोप है।

इस मामले में मुख्य आरोपियों एग्रो गोल्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रवर्तकों ‘अवा वेंकट रामा राव, अवा वेंकट एस नारायण राव और अवा हेमा सुंदर वारा प्रसाद को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो