लाइव न्यूज़ :

इस साल अर्थव्यवसथा पिछले साल के मुकाबले बेहतर स्थिति में, राजस्व सचिव ने कहा

By भाषा | Updated: May 29, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई राजस्व सचिव तरुण बजाज ने शुक्रवार को कहा इस साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अर्थव्यवस्था को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पिछले साल देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि यदि हर महीने औसतन 1.10 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी राजस्व प्राप्ति होती है तो ऐसी स्थिति में राज्यों का जीएसटी राजस्व घाटा 1.50 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहेगा।

जीएसटी परिषद की 43वीं बैठक के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुये बजाज ने कहा, ‘‘यदि हम पिछले साल की तरह का ही फार्मूला अपनाते हैं, तो जीएसटी का अंतर 1.58 लाख करोड़ रुपये बनता है। लेकिन पिछले साल जब पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था और अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान उठाना पड़ा था इस साल ऐसा नहीं है।’’

भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले वित्त वर्ष 2020- 21 में आठ प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान है।

रिजर्व बैंक ने पिछले महीने चालू वित्त वर्ष के लिये 10.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के अनुमान को बरकरार रखा है। वहीं एडीबी ने वर्ष के दौरान 11 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल होने का अनुमान लगाया है।

बहरहाल, केन्द्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्यों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति 2.69 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। इसमें से 1.58 लाख करोड़ रुपये इस साल उधार लेकर जुटाये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान