लाइव न्यूज़ :

E-commerce company Flipkart: त्योहारी सीजन से पहले 100000 अस्थायी रोजगार देने का लक्ष्य, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2023 17:04 IST

E-commerce company Flipkart: फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार में स्थानीय किराना आपूर्ति साझेदार और महिलाएं शामिल होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देआपूर्ति श्रृंखला में एक लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।फ्लिपकार्ट टीबीबीडी बिक्री के दौरान शीर्ष ब्रांड के उत्पादों पर छूट देती है।

E-commerce company Flipkart: घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक मौसमी (अस्थायी) रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने कहा कि मांग को पूरा करने के लिए उसकी आपूर्ति श्रृंखला में ये भर्तियां की जाएंगी।

फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार में स्थानीय किराना आपूर्ति साझेदार और महिलाएं शामिल होंगी। इनमें विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को भी नियोजित किया जाएगा। कंपनी को त्योहारी सत्र से पहले अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एक लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

फ्लिपकार्ट समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी) की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है और इसका भारत के नवाचार और पारिस्थितिकी तंत्र पर असर होता है। इससे लाखों नए ग्राहकों को ई-कॉमर्स की अच्छाई का अनुभव करने का मौका मिलता है।’’ फ्लिपकार्ट टीबीबीडी बिक्री के दौरान शीर्ष ब्रांड के उत्पादों पर छूट देती है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टफ्लिप्कार्ट बिग बिलियन डेज सेलनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?