लाइव न्यूज़ :

वित्त वर्ष 2017-18 में जीवीए दर 6.3-6.4 फीसदी तक रहने का अनुमान- एसबीआई ईकोरैप

By IANS | Updated: January 6, 2018 21:58 IST

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की वित्त वर्ष 2017-18 के राष्ट्रीय आय अनुमान में जीवीए दर 6.1 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में यह 6.6 फीसदी थी। 

Open in App

वित्त वर्ष 2017-18 में देश के कुल समानों और सेवाओं का कुल मूल्य यानी 'योजित सकल मूल्य' (जीवीए) की वृद्धि दर उम्मीद से अधिक 6.3 से लेकर 6.4 फीसदी तक रहने का अनुमान है, जबकि पहले इसके 6.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इससे पहले शुक्रवार को जारी केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की वित्त वर्ष 2017-18 के राष्ट्रीय आय अनुमान में जीवीए दर 6.1 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में यह 6.6 फीसदी थी। एसबीआई की ईकोरैप रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारा मानना है कि चालू वित्त वर्ष का जीवीए अनुमान दूसरे संशोधन के बाद से ही अधिक उच्च रहने की उम्मीद है। अंतिम जीवीए अनुमान करीब 6.3-6.4 फीसदी लगाया गया है।"रिपोर्ट में कहा गया है, "हालांकि जीडीपी आंकड़ों का अनुमान कम किया गया है, क्योंकि चालू वित्त वर्ष में कर संग्रहण में कमी आई है, और जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की मौजूदा दरों में कमी किए जाने की संभावना है।"सीएसओ के आंकड़ों से पता चलता है कि जीएसटी जीडीपी की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि 2016-17 में यह 7.1 फीसदी रही थी।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में एसबीआई ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने आधार दर घटाई

पर्सनल फाइनेंसएप्पल इंडिया के चीफ संजय कौल का इस्तीफा, अब ये होंगे बिजनेस प्रमुख 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स