लाइव न्यूज़ :

गेहूं की अधिक आवक से हरियाणा सरकार को 18 मंडियों में 24 घंटे के लिये रोकनी पड़ी खरीद

By भाषा | Updated: April 13, 2021 00:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 अप्रैल हरियाणा सरकार ने राज्य की 18 मंडियों में 24 घंटे के लिये गेहूं की खरीद को रोक दिया। इन मंडियों में अतिरिक्त गेहूं की आवक होने की वजह से यह कदम उठाया गया।

राज्य सरकार के एक बयान में यह जानकारी देते हुये किसानों से आग्रह किया गया है कि वह एसएमएस मिलने पर ही बताई गई मंडी में अपनी उपज लायें। इसमें कहा गया है कि किसान ‘मेरा फसल मेरा ब्यौरा’ फसल पंजीकरण पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराने के बाद फसल लाने के समय में अपनी सुविधा के मुताबिक बदलाव भी कर सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में रबी विपणन सत्र 2021- 22 की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 18 मंडियों में गेहूं की अधिक आवक और कम उठाव के कारण अनाज का जमावड़ा होने की जानकारी मिली है।

इसके बाद इन 18 मंडियों में अगले 24 घंटे के दौरान खरीद रोकने का फैसला लिया गया। इन मंडियों में यमुनानगर जिले में रादोर मंडी, कुरूकक्षेत्र जिले की थानेसर, पेहोवा, जाडवा, बाबेन और इस्माइबाद मंडी, करनाल जिले की तराओरी, निलोखेडी, इंदरी, असांध और निसिंग मंडी और अंबाला जिले की अंबाला सिटी और साहा मंडियां शामिल हैं। इसके अलीावा कैथल जिले में कैंथल, कलायत और चीका, सोनीपत जिले में गोहाना, पानीपत जिले में समाल्खा मंडी भी शामिल है। इन मंडियों में अतिरिक्त खरीद केन्द्र खोलने का आदेश भी दिया गया है।

बहरहाल, आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक रविवार तक राज्य की 396 मंडियों, खरीद केन्द्रों पर कुल 29.47 लाख टन गेहूं की आवक हुई जिसमें से 15.69 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली गई। इसके तहत 11 अप्रैल तक जिन किसानों की फसल खरीदी गई उनके खातों में 149.28 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार