लाइव न्यूज़ :

डीएसके समूह मामला: पुणे के बिल्डर के दामाद को जमानत मिली

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:38 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने निवेशकों के साथ 2,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी केदार वांजपे को जमानत दे दी। वांजपे, पुणे के बिल्डर एवं डीएसके समूह से जुड़े दीपक कुलकर्णी के दामाद हैं।

कुलकर्णी और उनकी पत्नी हेमंती, वांजपे और अन्य को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र के जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) कानून के तहत 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ ने बृहस्पतिवार को वांजपे को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। अदालत ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो साबित करता हो कि वांजपे ने जमाकर्ताओं को उच्च रिटर्न देने का वादा किया था।

वांजपे के वकील अनिकेत निकम ने दलील दी थी कि मामले में दो अन्य आरोपियों- निदेशक हेमंती कुलकर्णी (वांजपे की सास) और उपाध्यक्ष अनुराधा पुरंदरे को उच्च न्यायालय ने पहले ही जमानत दे दी थी।

विशेष लोक अभियोजक प्रवीन चव्हाण ने वांजपे की जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि वह आपराधिक साजिश रचने में शामिल थे।

अदालत ने कहा कि वांजपे की भूमिका केवल फुरसुंगी में जमीन खरीदने के लिए लेनदेन कराने से संबंधित थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर