लाइव न्यूज़ :

पहली बार लंदन, बहरीन को निर्यात किया गया ड्रैगन फ्रूट : वाणिज्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 3 अगस्त गुजरात और पश्चिम बंगाल के किसानों से प्राप्त किये गये फाइबर और खनिज पदार्थो से समृद्ध 'ड्रैगन फ्रूट' या कमलम की खेप का पहली बार लंदन और बहरीन को निर्यात किया गया है। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि लंदन को निर्यात की जाने वाली खेप को गुजरात के कच्छ क्षेत्र के किसानों से लिया गया था, जबकि बहरीन की खेप पश्चिम मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) के किसानों से मंगवाई गई थी।

ड्रैगन फ्रूट की तीन मुख्य किस्में हैं - ‘व्हाइट फ्लेश विथ पिंक स्किन’, ‘रेड फ्लेश विथ पिंक स्किन’ और ‘व्हाइट फ्लेश विथ येलो स्किन’।

ये फल ज्यादातर कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उगाया जाता है। पश्चिम बंगाल इस विदेशी फल की खेती के लिहाज से नया क्षेत्र है।

इस फल का उत्पादन करने वाले मुख्य देशों में मलेशिया, थाइलैंड, फिलिपीन, अमेरिका और वियतनाम शामिल हैं और ये देश भारत के लिए प्रमुख प्रतिस्पर्धी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...