लाइव न्यूज़ :

डॉट ने मोबाइल सिग्नल बूस्टर की अवैध बिक्री पर सीमा शुल्क विभाग को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 सितंबर दूरसंचार विभाग (डॉट) ने कुछ ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा मोबाइल सिग्नल को बढ़ाने वाले उपकरण (बूस्टर) की अवैध बिक्री को लेकर सीमा शुल्क विभाग को पत्र लिखा है।

विभाग ने इस तरह की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए आयात नियमों का सख्ती से पालन किये जाने पर जोर दिया है।

डॉट ने सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि इस तरह कि गतिविधियां उसके संज्ञान में आई है।

इसके अलावा खुफिया ब्यूरो ने भी कुछ ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा वॉकी-टॉकी सेट के कुछ मॉडलों की नियामक की मंजूरी के बिना बिक्री की सूचना दी है।

मोबाइल सिग्नल बूस्टर और वॉकी-टॉकी सेट दरअसल ट्रांसमिशन उपकरण की श्रेणी में आते है, जिसके तहत इन्हें बिना लाइसेंस के आयात करने की अनुमति नहीं है।

डॉट ने पत्र में कहा, ‘‘विभाग उल्लंघन के मामलों के संबंध में उचित कार्रवाई करना जारी रखे हुए है। देश में मोबाइल सिग्नल बूस्टर समेत ऐसे अवैध वायरलेस उपकरणों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हम डीजीएफटी की आयात नीति के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने का अनुरोध करते है।’’

इससे पहले फरवरी में दूरसंचार विभाग के वायरलेस प्रौद्योगिकी निगरानी समूह ने दिल्ली में एक सप्ताह तक चली छापेमारी के दौरान 140 अवैध मोबाइल सिग्नल बूस्टर को हटा दिया था।

डॉट ने पिछले वर्ष भी मोबाइल सिग्नल को बढ़ाने वाले 400 अवैध उपकरणों को जब्त या हटा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें