लाइव न्यूज़ :

Indian Currency: आज रुपया दो पैसे टूटकर 86.40 प्रति डॉलर पर पहुंचा, जानें क्या रही वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 11:00 IST

Indian Currency: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Indian Currency: विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर 86.40 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने रुपये में भारी गिरावट को रोका जबकि अमेरिका के जापान के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद अमेरिकी मुद्रा मजबूत हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 86.46 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में थोड़ा सुधार के साथ 86.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.38 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.15 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 209.09 अंक की बढ़त के साथ 82,395.90 अंक पर जबकि निफ्टी 60.45 अंक चढ़कर 25,121.35 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,548.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?