लाइव न्यूज़ :

डिश टीवी ने अपनी सालाना आम बैठक को एक महीने के लिए फिर टाला

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सेवाप्रदाता डिश टीवी ने अपनी सालाना आम बैठक (एजीएम) को एक महीने के लिए फिर टाल दिया है। कंपनी को इसके लिए नियामकीय मंजूरी मिल गई है।

डिश टीवी को उसकी सबसे बडे शेयरधारक यस बैंक ने अपने बोर्ड के पुनर्गठन का नोटिस दिया हुआ है।

डिश टीवी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए एजीएम को एक महीने बढ़ाने को लेकर कंपनी पंजीयक, मुंबई की मंजूरी मिल गई है।

डिश टीवी की वार्षिक आम बैठक 30 नवंबर, 2021 को होने वाली थी। एस्सेल समूह की कंपनी के अनुसार, उसे एजीएम को एक महीने आगे बढ़ाने को लेकर सोमवार दोपहर कंपनी पंजीयक की मंजूरी मिल गई।

उल्लेखनीय है कि डिश टीवी को अपने प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल और चार अन्य निदेशकों को बोर्ड से हटाने के लिए यस बैंक की ओर नोटिस मिला है। यस बैंक लिमिटेड की कंपनी में 24.19 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?