लाइव न्यूज़ :

एक मई से 18 राज्यों को कोवेक्सीन की हो रही सीधी आपूर्ति: भारत बायोटेक

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 मई देश में कई राज्यों द्वारा कोरोना वैक्सीन की कमी की शिकायत के बीच भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 के टीके ‘कोवेक्सीन’ की नियमित सधी हुई आपूर्ति जारी रखेगा और एक मई से 18 राज्यों को अब तक सीधी आपूर्ति की जा रही है।

भारत बायोटेक ने ट्वीट में कहा, ‘‘एक मई से अब तक 18 राज्यों को कोवेक्सीन की सीधी आपूर्ति की गई है। जिसमे आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बिहार, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। हम अपने प्रयासों को बिना किसी हिचक के बढ़ाते हुए निरंतर टीके की आपूर्ति जारी रखेंगे।’’

टीका विनिर्माता कंपनी वर्तमान में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को टीके की सीधी आपूर्ति कर रही है।

कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला ने इससे पहले कहा था कि केंद्र सरकार से प्राप्त आवंटन

के आधार पर कंपनी ने एक मई से राज्यों को वैक्सीन की सीधी आपूर्ति शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि भारत बायोटेक की केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक और राज्यों को 600 रुपये प्रति खुराक के दाम पर टीका देने की मूल्य निर्धारण नीति की काफी हुई आलोचना हुई थी। इसके बाद कंपनी ने 29 अप्रैल को अपने टीके की कीमत 600 रुपये से घटाकर 400 रुपये प्रति खुराक रखने की घोषणा की थी।

देश में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए एक मई से टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है लेकिन कई राज्यों ने कहा है कि उनके पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है जिसके कारण टीकाकरण में बाधा आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट