लाइव न्यूज़ :

डीजीएफटी ने मलावी से 50,000 टन तूर दाल के आयात के लिए समझौता संबंधी अधिसूचना जारी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून वाणिज्य मंत्रालय की इकाई डीजीएफटी ने दक्षिणपूर्वी अफ्रीका के देश मलावी से 50,000 टन तूर दार के आयात के लिए एक सहमति ज्ञापन समझौते की अधिसूचना जारी की है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने बृहस्पतिवार को एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि भारत अगले पांच वित्तीय वर्षों - 2021-22 से 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान निजी व्यापार के जरिए मलावी से हर साल 50,000 टन तूर दाल के आयात का कोटा जारी करेगा।

डीजीएफटी ने कहा, "भारत सरकार और मलावी की सरकार के बीच मंजूर किए गए सहमति ज्ञापन के तहत 2021-22 से 2025-26 के बीच मलावी से 50,000 तूर दाल के आयात के लिए अधिसूचना जारी की गयी।"

डीजीएफटी ने एक दूसरे सार्वजनिक नोटिस में भारत और म्यामां के बीच हुये आपसी सहमति ज्ञापन के तहत पड़ोसी देश से 2021-22 से 2025-26 के दौरान 2,50,000 टन उड़द दाल और 1,00,000 टन तूर दाल के आयात की अधिसूचना भी जारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार