लाइव न्यूज़ :

दूसरी लहर के बावजूद शोभा की पहले तिमाही की बुकिंग 40 प्रतिशत बढ़कर 683 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई बेंगलुरु की रियल्टी फर्म शोभा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 40 प्रतिशत बढ़कर 682.9 करोड़ रुपये हो गई। कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद कंपनी की संपत्तियों की मांग होने से यह वृद्धि हुई है।

कंपनी की पिछले साल की समान अवधि में बिक्री बुकिंग 487.7 करोड़ रुपये की हुई थी।

शोभा ने वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए एक परिचालन की अद्यतन सूचना में कहा, ‘‘कुल 8,95,539 वर्ग फुट सुपर बिल्ट-अप क्षेत्र की बिक्री का स्तर हासिल किया जिसका मूल्य 6.83 अरब रुपये का है।’’

मात्रा के लिहाज से, बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 8,95,539 वर्ग फुट हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 6,50,400 वर्ग फुट थी।

तिमाही के दौरान कोविड-19 की दूसरी लहर के बुरे प्रभाव के बावजूद बीते वित्त वर्ष की तुलना में बेंगलुरु की बिक्री की मात्रा में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसने कहा कि तिमाही के दौरान, दूसरी लहर के प्रभाव के बावजूद, गुरुग्राम, कोच्चि, त्रिशूर, पुणे और गिफ्ट सिटी ने वित्त वर्ष 2020-21 के पहली तिमाही की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

शोभा लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 3,137 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी, जबकि 2019-20 में उसकी बिक्री बुकिंग 2,880.6 करोड़ रुपये की हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार