लाइव न्यूज़ :

सर्वे: डिजिटल सेवाओं में बढ़ोतरी के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 में खुले 3,884 नए ब्रांच, अभी भी लोग बैंक जाना करते है पसंद

By आजाद खान | Updated: July 8, 2023 16:36 IST

सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के काफी आसान होने के बावजूद अभी भी सिनियर सिटिजन बैंक जाना पसंद करते है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक में लेनदेन को लेकर एक नया सर्वे सामने आया है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 1,58,642 नए बैंक ब्रांच खुले है। सर्वे में साफ हुआ है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के आसान होने के बावजूद लोग अभी भी बैंक जाना पसंद कर रहे है।

नई दिल्ली:  डिजिटल ट्रांजैक्शन में बढ़ोतरी के साथ बैंक के ब्रांच भी खुल रहे है। सरकार की अगर माने तो पिछले नौ सालों में डिजिटल ट्रांजैक्शन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और ट्रांजैक्शन में 100 गुना इजाफा देखा गया है। ऐसे में इस सर्वे भी सामने आया है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि देश भर में डिजिटल शुरू होने के बावजूद अभी लोग बैंक जाना और वहां से अपना लेनदेन करना काफी पसंद कर रहे है।  सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि बैंक देश के प्राइवेट बैंक अब छोटे शहरों का रूख कर रहे हैं और हर इलाके तक अपनी पहुंच बढ़ा रहे है। यही नहीं सर्वे में कई और खुलासे भी हुए है जिससे यह साफ होता है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन में बढ़ोतरी के बावजूद लोग अभी भी बैंक से लेनदेन करना काफी पसंद करते है। 

क्या और खुलासे हुए है सर्वे में 

बैंकिंग प्लेटफार्म बैंक बाजार के जरिए यह सर्वे सामने आया है। ऐसे में इसके आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 के दौरान पूरे देश में 3,884 बैंक के ब्रांच बढ़े हैं यानी इतने नए ब्रांच खुले है। सर्वे में यह भी साफ हुआ है कि जिन बैंक ने अपने नए ब्रांच खोले है उन में सरकारी, प्राइवेट बैंकों के अलावा ग्रामीण बैंकों और शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंक भी शामिल है। 

सर्वे के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पूरे देश में कुल 1,54,758 बैंक ब्राच थी जो 2022-23 में बढ़कर 1,58,642 हो गई है। यही नहीं सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि होमलोन या बड़े निवेश के मामले में अभी लोग बैंक के ब्रांच में जाना पसंद कर रहे है। 

एचडीएफसी बैंक अगले दो सालों में खोलेगा 1200-1300 बैंक ब्रांच

सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पहले से और भी ज्यादा सरल होने के बावजूद सीनियर सिटिजन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के बजाय बैंक जाना और वहां से अपना लेनदेन करना अभी भी पसंद करते हैं। यही नहीं कुछ ग्राहक लॉकर की सुविधा के लिए बैंक के शाखाओं में जाना पसंद कर रहे है। 

बता दें कि देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने अगले दो सालों में देश के टियर2, 3 और 4 शहरों में हर साल 1200-1300 ब्रांच खोलने की बात कही है। यही नहीं बंधन बैंक ने भी लगभग 500 नए ब्रांच खोले हैं। इसके अलावा देश के अन्य बैंक भी अपनी पहुंच देश के टियर 2-4 शहरों में बढ़ा रहे है। 

टॅग्स :बिजनेसBankऑनलाइनonline transaction
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?