लाइव न्यूज़ :

मुफ्त टीकाकरण की मांग को लेकर मई दिवस पर ट्रेड यूनियनों की प्रदर्शन की घोषणा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने सबको कोविड19 का टीका मुफ्त लगवाने की मांग को ले कर मई दिवस पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसमें दस यूनियनें शामिल हैं।

ये संगठन गरीब परिवारों के लिए 7,500 रुपये प्रति माह नकद और 10 किलोग्राम मुफ्त राशन दिए जाने की भी मांग कर रहे हैं। संगठनों से साझे बयान में कहा है कि वे मई दिवस (शनिवार) पर सरकार की ‘‘मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी, जन-विरोधी नीतियों’’ का भी विरोध करेंगे।

संयुक्त मंच ने अपनी मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

ट्रेड यूनियनों ने कोविड-19 संकट से निपटने में सरकार के ‘लापरवाह रवैये’ की भर्त्सना की है। इन 10 संगठनों में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एंप्लॉयड वुमेन्स एसोसिएशन (एसईडब्ल्यूए), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) शामिल हैं।

यूनियनों ने कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए पर्याप्त अस्पताल के बिस्तर बढ़ाने, ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा सुविधाओं को मुहैया कराने की भी मांग की।

इन यूनियनों ने यह भी कहा कि सभी नियोक्ताओं को छंटनी, मजदूरी में कटौती और निवास से बेदखली पर रोक लगाने के सख्त आदेश भी दिए जाएं।

उन्होंने सभी आयकर दायरे से बाहर के परिवारों के लिए 7,500 रुपये प्रति माह नकद सहायता और अगले छह महीनों के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह 10 किलो मुफ्त राशन की मांग की है।

उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कर्मचारियों सहित सभी स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक के साज-सामान और उपकरण तथा उन सभी के लिए व्यापक बीमा कवरेज दिये जाने की भी मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?