लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के व्यापारियों ने छह दिन के लॉकडाउन को सही कदम बताया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने राजधानी में छह दिन की लॉकडाउन की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर नियंत्रण के लिए यह जरूरी था।

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल के साथ विचार-विमर्श के बाद यह कदम उठाया है, जो स्वागतयोग्य है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यह जरूरी था।’’

खंडलेवाल ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से दिल्ली को पांच क्षेत्रों.... मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में बांटने और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कैट से जुड़े लोग नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में मदद करेंगे।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन ब्रिजेश गोयल ने कहा कि सरकार ने काफी संतुलित निर्णय लिया है।

गोयल ने बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन के दौरान हमने दिल्ली के सभी व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श किया। 90 प्रतिशत व्यापारी पांच से सात दिन के लॉकडाउन के पक्ष में थे।’’

उन्होंने कहा कि सीमित अवधि के लॉकडाउन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रवासी मजदूर पिछली बार की तरह अपने गांवों को नहीं लौटेंगे।

पिछले कुछ दिन से दिल्ली में रोजाना संक्रमण के 25,000 मामले आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर