लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का फैसला स्वीकार, पर रेस्तरां कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा: एनआरएआई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा है और वह दिल्ली सरकार के फैसले को स्वीकार करता है, लेकिन इससे क्षेत्र का कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा। एनआरएआई ने कहा कि इससे रेस्तरां कारोबार एक बार फिर महामारी के दौर वाले निम्न स्तर पर चला जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को सप्ताहांत कर्फ्यू तथा मॉल, जिम और आडिटोरियम को 30 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की है।

रेस्तरांओं में ग्राहकों को बैठाकर खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, पका खाना पैक कर घर ले जाने जैसी सेवाओं की अनुमति दी गई है।

एनआरएआई के अध्यक्ष अनुराग कटरियार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम स्थिति की गंभीरता को समझते हैं। हमारे पास इस फैसले को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। लेकिन इससे हमारा कारोबार उसी स्तर पर आ जाएगा, जो पिछले दिनों जब महामारी चरम पर थी उस दौरान था।’’

उन्होंने कहा कि रेस्तरां के कारोबार में पैक कर आपूर्ति का हिस्सा सिर्फ 10 से 12 प्रतिशत होता है।

कोरोना वायरस प्रसार को रोकने के लिये दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कफ्र्यू पहले से लागू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार