लाइव न्यूज़ :

Delhi Government: 24/7 घंटे संचालित होंगे एयरोसिटी के रेस्तरां?, मुख्यमंत्री आतिशी ने दी मंजूरी, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 15:19 IST

Delhi Government: पर्यटकों को आकर्षित करना तथा लाइसेंस शुल्क में वृद्धि के माध्यम से सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी करना है।

Open in App
ठळक मुद्दे 24 घंटे परिचालन वाले मॉडल से न सिर्फ आगंतुकों को अच्छा अनुभव मिलेगा।रेस्तरां को अतिरिक्त शुल्क के बदले में अधिक समय तक परिचालन करके अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।मंगलवार को दिल्ली सरकार ने 111 अतिरिक्त दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे काम करने की अनुमति दी थी।

Delhi Government:दिल्ली सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने एवं आर्थिक उन्नति के मकसद से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एयरोसिटी में 24 घंटे रेस्तरां संचालित करने की बुधवार को अनुमति दे दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इलाके में पहले से ही कुछ चार-सितारा और अन्य होटल 24 घंटे संचालित होते हैं तथा अब रेस्तरां भी 24 घंटे संचालित किए जा सकेंगे। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री आतिशी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसका उद्देश्य अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना तथा लाइसेंस शुल्क में वृद्धि के माध्यम से सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी करना है।

बयान में कहा गया है कि इस 24 घंटे परिचालन वाले मॉडल से न सिर्फ आगंतुकों को अच्छा अनुभव मिलेगा, बल्कि यह राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह पहल हरियाणा के गुरुग्राम में लागू की गई इसी प्रकार की नीति को प्रतिबिंबित करती है, जहां कई रेस्तरां को अतिरिक्त शुल्क के बदले में अधिक समय तक परिचालन करके अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सरकार ने 111 अतिरिक्त दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे काम करने की अनुमति दी थी। इसके बाद 24 घंटे काम करने की अनुमति वाले प्रतिष्ठानों की संख्या अब 700 को पार कर गई है।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्ली सरकारAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?