लाइव न्यूज़ :

प्रवासियों के लिए अड़चन खड़ी नहीं करे दिल्ली सरकार, एक राष्ट्र-एक राशकार्ड योजना लागू करे: गोयल

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से गरीब प्रवासियों के लिये राशन की दुकानों से अनाज पाने में अड़चन पैदा नहीं करने का आग्रह करते हुये राज्य में 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी)' योजना को लागू करने को कहा।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू करने के लिये ई-पीओएस (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) उपकरणों की स्थापना आवश्यक है। इसके साथ ही किसी भी राज्य में राशन लेने की पोर्टेबिलिटी सेवा के लिये भी इलेक्ट्रानिक उपकरण लगाने होंगे।

लेकिन, दिल्ली सरकार ने अप्रैल 2018 में ई-पीओएस सिस्टम के माध्यम से राशन वितरण में अस्थायी रोक लगा दी थी।

गोयल ने पिछले कुछ महीनों में ई-पीओएस उपकरणों को शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार को कई पत्र लिखे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार से अनुरोध करें कि वह गरीब प्रवासियों को राशन लेने में अड़चनें खड़ी करना बंद करे और राज्य में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू करे।’’

इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार को 18 फरवरी को गोयल ने पत्र लिखा था लेकिन दिल्ली सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया।

यहां तक ​​कि केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने भी आठ जून को दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर ई-पीओएस मशीनों के माध्यम से राशन वितरण फिर से शुरू करने का अनुरोध किया था, जिससे कि ओएनओआरसी योजना को सुचारू ढंग से लागू किया जा सके।

पांडे ने कहा था कि एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना लागू होने पर राजधानी में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके अपने राज्य में मिलने वाला राशन दिल्ली में ही मिल सकता है। इससे राजधानी में लगभग 10 लाख प्रवासी राशन कार्ड धारकों को राशन कोटा मिलने में मदद मिलेगी।

पहले ही, 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओएनओआरसी योजना के तहत लाया जा चुका है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में अपने राशन का कोटा प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...