लाइव न्यूज़ :

Delhi-Ghaziabad-Meerut rapid rail: 8 मार्च 2019 को पीएम मोदी ने रखी थी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर की आधारशिला, 20 अक्टूबर को उद्घाटन, जानें क्या है खूबियां

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 19, 2023 18:37 IST

Delhi-Ghaziabad-Meerut rapid rail: 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाजियाबाद के साहिबाबाद में देश के पहले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देपब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रैपिड रेल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी.20 अक्टूबर को शुरू होने वाली यह रैपिड रेल कई खूबियों के कारण दुनिया का हाईटेक रैपिड रेल प्रोजेक्ट है.

Delhi-Ghaziabad-Meerut rapid rail: उत्तर प्रदेश में भले ही लखनऊ मेट्रो का दूसरा चरण छह वर्षों में नहीं शुरू हो सका, लेकिन 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाते ही देश और उत्तर प्रदेश उन देशों की कतार में शामिल हो जाएगा जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रैपिड रेल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.

जी, हां 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाजियाबाद के साहिबाबाद में देश के पहले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर की प्राथमिकता वाला खंड चालू हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च, 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी.

20 अक्टूबर को शुरू होने वाली यह रैपिड रेल कई खूबियों के कारण दुनिया का हाईटेक रैपिड रेल प्रोजेक्ट है. करीब 30,274 करोड़ रुपए की लागत वाले रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए कॉरिडोर निर्माण का कार्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) कर रही है.

इस परियोजना के जुड़े अफसरों के अनुसार एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल के संचालन और रखरखाव के लिए डॉयचे बॉन इंजीनियरिंग ऐंड कंसल्टेंसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (डीबी इंडिया) के साथ 12 सालों के लिए एग्रीमेंट किया है. रैपिड रेल बेहद ही खास है. इसमें रिक्लाइनिंग सीटों वाला एक प्रीमियम कोच है.

महिलाओं के लिए एक अलग कोच है और दिव्यांगों के लिए अनुकूल सुविधाएं इसमें मौजूद हैं. देश में पहली बार सिग्नलिंग सिस्टम और प्लेटफार्म स्क्रीन डोर के साथ इसे लिंक किया गया है. सबसे तेज चलने वाली रैपिड रेल पर 21 अक्टूबर से यात्री सफर कर सकेंगे.

दिल्ली से 50 किलोमीटर दूर ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के किनारे मोदीनगर के गांव दुहाई में बने डिपो में खड़ी देश की पहली रैपिड रेल 20 अक्टूबर को डिपो से निकल कर गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी. जहां प्रधानमंत्री इसे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. केंद्रीय रेल मंत्री के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. रैपिड रेल द्वारा दिल्ली से मेरठ की यात्रा 50 मिनट में पूरी हो सकेगी. 

टॅग्स :मेरठगाजियाबादउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?