लाइव न्यूज़ :

कोरोना प्रतिबंधो के कारण कोयला खनन क्षेत्रों में ड्रोन तैनाती में देरी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:54 IST

Open in App

कोलकाता 23 मई कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीएमपीडीआई ने बताया कि कोयला खनन क्षेत्रों में उच्च तकनीक वाले ड्रोन की तैनाती में कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते देरी हो गई है।

केंद्रीय खान योजना और डिजाइन संस्थान (सीएमपीडीआई) कोयले की खदानों का सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने वाले संगठनों में से एक है।

सीएमपीडीआई के जियोमैटिक्स विभाग के महाप्रबंधक राजनीश कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कंपनी ने कोल खनन क्षेत्रों के विशेष सर्वेक्षण के लिए ड्रोन की तैनाती की योजना बनाई थी। ड्रोन की मदद से उच्च गुणवत्ता वाली फोटो और खनन की 3डी की मैपिंग और वॉल्यूमेट्रिक माप आसानी से जुटाया जा सकेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा अनुमति मिलने के बाद हम ड्रोन की तैनाती के लिए तैयार हैं। ड्रोन डाटा के संचालन और रखरखाव के लिए प्रशिक्षण 25 अप्रैल से निर्धारित किया गया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे आयोजित नहीं किया जा सका।’’

उन्होंने कहा,‘‘वर्तमान में उच्च गुणवत्ता के सेंसर वाले दो ड्रोन ख़रीदे गए है जिनकी कीमत दो दो करोड़ रुपये हैं। सीएमपीडीआई रोजाना किये जाने वाले कार्यों पर नजर रखने और सर्वेक्षण करने के लिए प्रौद्योगिकी की मदद ले रहा हैं। ड्रोन से उत्पन्न डाटा खनिक की कोयला खदानों में दक्षता, उत्पादकता और सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट