लाइव न्यूज़ :

दीपक दास ने महालेखा नियंत्रक का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त वित्त मंत्रालय ने कहा कि सिविल लेखा सेवा के अधिकारी दीपक दास ने रविवार को व्यय विभाग के तहत महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाल लिया।

1986 बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) के अधिकारी दास पूर्व में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन, तथा उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभागों जैसे मंत्रालयों में विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

उन्होंने भारी उद्योग, वाणिज्य, कृषि, सड़क परिवहन, राजमार्ग और गृह मामलों के विभागों के साथ-साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क विभाग में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीजीए का प्रभार संभालने से पहले वह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक थे, जहां वह प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिपोर्टिंग और रसीद लेखांकन से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी संचालित पहलों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

दास सीजीए का पद संभालने वाले 25वें अधिकारी हैं। सीजीए लेखा मामलों पर केंद्र सरकार का प्रधान सलाहकार होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार