लाइव न्यूज़ :

डाटा पैटर्न्स के आईपीओ को 119.62 गुना ज्यादा अभिदान मिला

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की आपूर्ति करने वाली डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लि. का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बृहस्पतिवार को 119.62 गुना ज्यादा अभिदान के साथ बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, अभिदान के आखिरी दिन आईपीओ के तहत निर्धारित 70,97,285 शेयर के मुकाबले 84,89,85,725 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 254.22 गुना, योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के मामले में 190.86 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) को 23.14 गुना ज्यादा अभिदान मिला।

आईपीओ में बिक्री की पेशकश (ओएफएस) के तहत 240 करोड़ रुपये तक के 59,52,550 इक्विटी शेयर शामिल थे।

आईपीओ के तहत मूल्य दायरा 555-585 रुपये प्रति शेयर था।

इससे पहले डेटा पैटर्न्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 176 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...