लाइव न्यूज़ :

दास ने बैंकों से कहा, परिस्थितियों पर नजर रखें, ऋण प्रवाह बढ़ाएं

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:28 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बैंकों से बदलती परिस्थितियों पर नजर रखने को कहा है। साथ ही गवर्नर ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अर्थव्यवस्था में आ रहे सुधार को कायम रखने के लिए ऋण प्रवाह बढ़ाने पर जोर दिया।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी क्षेत्र के चुनिंदा बैंक के प्रबंध निदेशकों/मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक में दास ने वित्तीय स्थिरता को कायम रखते हुए मौजूदा सुधार की गति को जारी रखने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा हाल में उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया।

दास ने कहा कि मौजूदा आर्थिक पुनरुद्धार जो अभी शुरुआती चरण में है, उसे कायम रखने के लिए ऋण प्रवाह बढ़ाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैंकों से कहा कि वे बदलती परिस्थितियों पर निगाह रखें और कारोबार की निरंतरता, कारोबार की रणनीति को तेज करने और पर्याप्त पूंजी जुटाने के लिए आगे बढ़कर कदम उठाएं।

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा, ‘‘गवर्नर ने बैंकों की भुगतान और आईटी प्रणाली पर भी नजर रखने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रणाली की दक्षता और जुझारू क्षमता बढ़ाने की जरूरत है जिससे ग्राहकों को निर्बाध सेवाओं की आपूर्ति की जा सके।’’

बैठक में अन्य बातों के अलावा कोविड समाधान ढांचे के क्रियान्वयन में हुई प्रगति, दबाव वाली संपत्तियों के परिदृश्य और पूंजी के विस्तार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में तरलता के परिदृश्य, मौद्रिक नीति के उपायों को आगे स्थानांतरित करने, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) तथा अन्य क्षेत्रों को ऋण के प्रवाह पर भी चर्चा हुई। बैठक में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम के जैन, एम राजेश्वर राव और केंद्रीय बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम