लाइव न्यूज़ :

देश में कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर महीने में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 92 लाख टन रहा

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर महीने में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 92.45 लाख टन रहा। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के आंकड़े के अनुसार पिछले साल 2019 के इसी माह में कच्चे इस्पात का उत्पादन 89.33 लाख टन रहा था।

एसोसिएशन की नई रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन को रिपोर्ट देने वाले 64 देशों में कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर 2020 में 15.826 करोड़ टन रहा। यह नवंबर 2019 के 14.842 करोड़ टन के मुकाबले 6.6 प्रतिशत अधिक है।

वर्ल्डस्टील ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण मौजूदा कठिनाइयों को देखते हुए इस माह के आंकड़े को अगले महीने के उत्पादन अनुमान के साथ संशोधन किये जाने की संभावना है।’’

एसोसिएशन के आकड़े के अनुसार चीन का इस्पात उत्पादन नवंबर 2020 में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 8.766 करोड़ टन रहा। पिछले साल इसी महीने में यह 8.119 करोड़ टन था।

अमेरिका का उत्पादन आलोच्य महीने में 61.20 लाख लाख टन रहा जो 2019 के नवंबर महीने में 70.88 लाख टन के मुकाबले 13.7 प्रतिशत कम है।

जापान का उत्पादन चालू वर्ष में नवंबर महीने के दौरान 5.9 प्रतिशत घटकर 72.64 लाख टन रहा जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 77.16 लाख टन था।

दक्षिण कोरिया का इस्पात उत्पादन आलोच्य महीने में 2.4 प्रतिशत घटकर 57.6 लाख टन रहा जो एक साल पहले 2019 के नवंबर महीने में 59.04 लाख टन था।

जर्मनी में कच्चे इस्पात का उत्पादन इस साल नवंबर महीने में 14.8 प्रतिशत बढ़कर 33.76 लाख टन रहा जो एक साल पहले इसी माह में 29.41 लाख टन था।

ब्रसेल्स के वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन इस्पात उत्पादकों, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय इस्पात उद्योग संगठनों और इस्पात अनुसंधान संस्थानों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके सदस्य वैश्विक इस्पात उत्पादन का करीब 85 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?