लाइव न्यूज़ :

देश का सूचना प्रौद्योगिकी, कारोबारी सेवा बाजार दिसंबर 2020 तक 13 अरब डॉलर होने का अनुमान : आईडीसी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवबर देश का सूचना प्रौद्योगिकी और कारोबारी सेवाओं का बाजार सालाना 5.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इस साल दिसंबर तक 13 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है।

शोध कंपनी आईडीसी की रपट के मुताबिक इस श्रेणी में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8.9 प्रतिशत थी।

रपट में कहा गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं कारोबारी सेवा बाजार में भी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा बाजार की हिस्सेदारी पहली छमाही में 77.4 प्रतिशत रही। इसमें सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि पिछले साल इसी अवधि में यह वृद्धि दर 9.3 प्रतिशत थी।

आईडीसी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं कारोबारी सेवा बाजार की वृद्धि दर में इस साल गिरावट की मुख्य वजह कोविड-19 महामारी है।

रपट में 2021 में इस बाजार के गति पकड़ने की उम्मीद जतायी गयी है। 2019-2024 की अवधि में बाजार के 7.2 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ने यानी 2024 के अंत तक 13.4 अरब डॉल्र पर पहुंचने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में