लाइव न्यूज़ :

कंटेनरों की ऊंची लागत से देश का निर्यात प्रभावित : टीपीसीआई

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त कंटेनर भाड़े में लगातार बढ़ोतरी से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में घरेलू उत्पादों की कुल लागत बढ़ रही है। भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने मंगलवार को यह बात कही।

टीपीसीआई ने कहा कि इससे भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धी क्षमता कम हो रही और वस्तुओं का निर्यात प्रभावित हो रहा है।

टीपीसीआई ने कहा कि सभी सेवाप्रदाताओं की कंटेनर ढुलाई की हाजिर दरें नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं।

परिषद ने बयान में कहा, ‘‘उद्योग इस स्थिति को लेकर चिंतित है। यदि यही स्थिति बनी रहती है, तो भारत से वस्तुओं के निर्यात की लागत पांच से आठ प्रतिशत बढ़ जाएगी। इससे निर्यात भी प्रभावित होगा। ऊंची लागत की वजह से भारतीय उत्पादों की मांग सुस्त पड़ेगी।’’

परिषद ने एसएलटी फूड इंक के संदीप पटेल तथा अमेरिका स्थित टीपीसीआई के एक सदस्य के हवाले से कहा कि कोविड-19 से पहले भारत से उत्तरी अमेरिका के लिए 20 फुट के कंटेनर के लिए दर औसतन 1,800 डॉलर थी, जो आज बढ़कर 6,000 डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंच गई है।

पटेल ने कहा कि समस्या तब शुरू हुई जबकि 2020 की पहली छमाही में वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन लगना शुरू हुआ।

सेवियॉन सेरामिक (क्यू-बीओ) के निर्यात बिक्री निदेशक श्रीकान्त देवहितका ने कहा कि गुजरात के मुंदड़ा बंदरगाह से अमेरिका के लिए बाजार खुलने के बाद समुद्री ढुलाई लागत लगातार बढ़ रही है। छह महीने पहले यह 2,000 से 2,200 डॉलर थी, जो आज बढ़कर 10,000 से 11,000 डॉलर पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक