लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः सेंसेक्स ने लगाई 350 अंक की छलांग, चीन का प्रशासन ने उठाया कदम, डर हुआ कम

By भाषा | Updated: February 12, 2020 19:24 IST

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 350 अंक चढ़ गया, वहीं निफ्टी 12,200 अंक के पार निकल गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 349.76 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,565.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 41,671.86 अंक के उच्चस्तर तक भी गया।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.30 अंक या 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,201.20 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे अधिक पांच प्रतिशत चढ़ गया।

कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बीच एफएमसीजी, बैंक और आईटी शेयरों में लिवाली से शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 350 अंक चढ़ गया, वहीं निफ्टी 12,200 अंक के पार निकल गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 349.76 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,565.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 41,671.86 अंक के उच्चस्तर तक भी गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.30 अंक या 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,201.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे अधिक पांच प्रतिशत चढ़ गया। कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर एसबीआई, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में 1.34 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजारों में वैश्विक संकेतकों से मजबूती आई। कोरोना वायरस के बावजूद वैश्विक बाजारों में तेजी रही। चीन ने बुधवार को कहा कि जनवरी के अंतिम दिनों में कोरोना वायरस के कम मामले सामने आए हैं। चीन का प्रशासन इसके संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए दिनरात काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब निवेशकों को मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों का इंतजार है, जो आज शाम को जारी होने हैं।

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रॉस एधहनाम गेब्रियेस ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के 99 प्रतिशत मामले चीन में हैं, जहां बड़ी आपात स्थिति है। इसके साथ ही उन्होंने चेताया कि इससे शेष दुनिया के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

वहीं, जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस को लेकर चिंता कम होने के बीच निवेशक जोखिम उठाने को तैयार हो रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रभाव से वैश्विक स्तर पर आपूर्ति  और कारखाना गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

हालांकि, चीन में स्थिति अब सुधर रही है। अगली तिमाही से हम स्थिति में और सुधार की उम्मीद कर सकते हैं।’’ हालांकि, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.29 प्रतिशत तक की गिरावट आई। चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे। इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55.20 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीकोरोना वायरसचीनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?