लाइव न्यूज़ :

कोरोना प्रभाव: सउदी अरब को तेल कंपनी अरामको से मिलने वाले कर में आई 30 प्रतिशत कमी

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:58 IST

Open in App

दुबई, 22 मार्च कोरोना वायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को हुये नुकसान का असर अरामको कंपनी के सरकार को किये जाने वाले कर भुगतान पर भी दिखाई दिया। वर्ष 2020 में सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने कर के रूप में सरकार को 30 प्रतिशत कम भुगतान किया है।

सऊदी अरामको ने सोमवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी करदाता कंपनी ने 2020 में 110 अरब डॉलर का भुगतान किया है जो एक साल पहले दिये गये 159 अरब डॉलर से 30 प्रतिशत कम है।

सऊदी अरब ने 2021 के बजट में 263 अरब डॉलर के खर्च की योजना बनायी है। इस लिहाज से सऊदी अरामको के कर भुगतान के महत्व का पता चलता है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इस तेल कंपनी के कारोबारी आंकड़े इस राजशाही की वित्तीय स्थिति पर गहरा असर डालते हैं। सउदी अरब के कुल निर्यात में 80 प्रतिशत हिस्सा पेट्रोलियम का होता है वहीं उसके वित्तीय राजस्व में भी दो तिहाई योगदान इसी क्षेत्र से आता है।

अरामको वर्ष के दौरान लाभांश के तौर पर 75 अरब डॉलर का भुगतान करने के अपने वादे पर कायम है। इसके बावजूद रॉयल्टी और आयकर भुगतान में कमी आधे से अधिक रही। कंपनी का लगभग सारा लाभांश सऊदी सरकार को मिलता है। कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 98 प्रतिशत से अधिक है।

सऊदी अरामको ने रविवार को कहा कि उसका लाभ 2020 में 44 प्रतिशत घटकर 49 अरब डॉलर रहा। इसका कारण कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में आया उठा-पटक रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव