लाइव न्यूज़ :

शहद पर दावों को लेकर डाबर, मैरिको में विवाद, एएससीआई तक पहुंचा मामला

By भाषा | Updated: December 6, 2020 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दो प्रमुख घरेलू एफएमसीजी कंपनियों डाबर और मैरिको के बीच अपने-अपने शहर ब्रांड को लेकर किए गए दावों पर विवाद छिड़ गया है, और दोनों मामले को विज्ञापन नियामक एएससीआई के पास ले गई हैं।

डाबर ने रविवार को कहा कि वह अपनी प्रतिस्पर्धी मैरिको के उस दावे के खिलाफ भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) में शिकायत दर्ज करा रही है, जिसमें कहा गया है कि उसका सफोला शहद का ब्रांड एनएमआर परीक्षण पर खरा उतरा है।

नोएडा स्थित कंपनी ने दावा किया कि मैरिको का सफोला शहद एनएमआर (न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेजोनेंस) परीक्षण में विफल रहा है और वह उपभोक्ताओं को गुमराह कर रही है।

डाबर ने दावा किया, ‘‘डाबर मैरिको के खिलाफ एएससीआई में शिकायत दर्ज करा रही है क्योंकि बाजार से लिए गए उसके सफोला शहद का नमूना परीक्षण में असफल रहा है। परीक्षण रिपोर्ट साफ तौर पर सफोला शहद में चीनी सिरप की मौजूदगी का संकेत देती है।’’

डाबर ने दावा किया, ‘‘एनएमआर परीक्षण पर उनका दावा उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रहा है।’’

हालांकि, डाबर के इस दावे को खारिज करते हुए मैरिको ने कहा, ‘‘सफोला शहद एफएसएसएआई के सभी गुणवत्ता मानकों पर भी खरा उतरता है।’’

इससे पहले मैरिको ने शहद को लेकर डाबर के एनआरआर दावे पर एएससीआई के समक्ष एक अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी।

मैरिको ने एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘डाबर ने अपने उत्पाद डाबर हनी को लेकर दावा किया है कि यह एनएमआर जांच के अनुसार शुद्ध शहद है, इसके खिलाफ मैरिको ने एएससीआई के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। एनएमआर पर खरा होने का दावा गलत और गुमराह करने वाला पाया गया है।’’

मैरिको ने तीन दिसंबर को एएससीआई के समक्ष एक और शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने डाबर के इस दावे को चुनौती दी कि उसका शहद जर्मन एनएमआर परीक्षण में सफल रहा है।

किसी ब्रांड का नाम लिए बिना एएससीआई ने कहा कि उसे पिछले कुछ महीनों में शहद ब्रांडों के खिलाफ चार शिकायतें मिली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?